फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहनपुर में दो पक्षों के बीच चले ईंट-पत्थर

Mon, 19 Sep 2016 11:26 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
टूटी कुरसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनकटा। सोहनपुर बाजार में दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले। इससे भगदड़ मच गई।  पुलिस के साथ भी एक पक्ष के लोगों ने बदसलूकी की। एसआई का मोबाइल तोड़ दिया।  दोनों तरफ के 20 से अधिक लोगों को चोटें आईं हैं। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाजार में एक टेंट दुकानदार के यहां विश्वकर्मा पूजन के दिन रात में संगीत का कार्यक्रम  था।
विज्ञापन



सोहनपुर बाजार और गांव के घोठा टोला के युवकों के बीच मारपीट हो गई। घोठा टोला के युवकों ने सोहनपुर बाजार के एक युवक की पिटाई कर दी। सोमवार को घोठा टोला निवासी गैस एजेंसी संचालक मुन्ना यादव सोहनपुर बाजार किसी काम से सुबह करीब 10 बजे आए। नाराज सोहनपुर बाजार के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। जानकारी होने पर घोठा टोले के लोग भी पहुंच गए।

दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक ईंट-पत्थर चले। सूचना पर एसआई आनंद शंकर और दीनानाथ यादव सिपाहियों के साथ पहुंचे। आनंद शंकर सादे वर्दी में थे। वीडियो बना रहे एसआई दीनानाथ का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। बैकफुट पर आई पुलिस वापस चली गई। बाद में फिर एसओ बड़ी संख्या में सिपाहियों के साथ पहुंचे। मामला शांत हुआ।
विज्ञापन



घोठा टोला निवासी मुन्ना, राजेश, रामचंद्र समेत 12 लोगों को चोटें आई है। सोहनपुर बाजार पक्ष के भी दस लोग घायल हुए। इसमें मुन्ना, राजेश और रामचंद्र की हालत गंभीर है। दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है। एसओ विजयनारायण ने बताया कि पुलिस के साथ कोई बदसलूकी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें