फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी, शराब बांटने की सूचना पर पहुंची पुलिस, मची भगदड़

Wed, 28 Oct 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेहरौनाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
वोटरों को लुभाने के लिए मंगलवार की रात साड़ी और शराब बांटने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके चलते गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

देर रात तक पुलिस गांव में जमी रही। लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। इसके अलावा पुलिस ने दूसरे गांव से एक प्रचार वाहन को कब्जे में लिया है।
लार, रावतपार अमेठिया गांव में मंगलवार की रात में एक बीडीसी प्रत्याशी और उसके समर्थकों की ओर से मतदाताओं को रिझाने के लिए साड़ी और शराब बांटने की सूचना किसी ने पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस को देखते ही प्रत्याशी और समर्थक भाग निकले। पुलिस गांव में देर रात तक जमी रही। पुलिस ने मौक से एक मोबाइल कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस को मौके से साड़ी और न ही शराब मिला। इसको  लेकर पूरी रात गांव में हलचल बना रहा। इसके अलावा बरडीहा परशुराम गांव से देर रात को पुलिस ने वार्ड संख्या 36 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी शशिकला सिंह के प्रचार वाहन को पकड़ा।
प्रचार बंद होने के बाद इनके समर्थक वाहन में प्रचार सामाग्री रखकर प्रचार कर रहे थे। इस बाबत एसओ विकास यादव ने बताया कि प्रचार वाहन का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

साड़ी और शराब बांटने की सूचना पर रावतपार अमेठिया में पुलिस गई थी। लेकिन मौके से कोई सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें