एक टैक्सी ड्राइवर पर स्कूल से घर जा रही चार वर्षीय छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने उपजिलाधिकारी को नामजद तहरीर दी है।
एसडीएम ने पुलिस चौकी इंचार्ज को तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। गहणा निवासी एक महिला ने उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा को दी तहरीर में कहा है कि बीते सोमवार को उसकी पुत्री एक वाहन में सवार होकर स्कूल को जा रही थी।
आरोप है कि चालक ने पुत्री के साथ अश्लील हरकत की। इससे वह भयभीत है। उपजिलाधिकारी ने पुलिस को कार्रवाई करने की निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।