फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी केडिया गिरफ्तार

Mon, 08 May 2017 10:44 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
शराब कारोबारी संजय केडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। लखनऊ में मोनिका सिंह पर फायरिंग के आरोपी शराब कारोबारी संजय केडिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की रात उसे लखनऊ के कृष्णानगर थाने में रखकर पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि केडिया ने मोनिका के साथ शादी और विवाद की बात को स्वीकार किया। आरोपी ने मोनिका को गोली मारने का जिम्मा एक दिव्यांग शूटर को दिया।
विज्ञापन


इस शूटर ने ही मोनिका पर हमले की पटकथा तैयार की थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज में नजर आए इस दिव्यांग शूटर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले से जुड़े दो अन्य बदमाशों की तलाश पुलिस अब भी कर रही है।

शनिवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब लखनऊ, मानस नगर की मोनिका सिंह पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने होटल स्काई हिल्टन के बाहर फायरिंग की थी। घायल महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने पति संजय केडिया पर हमला कराने का आरोप लगाया था। केस के संदर्भ में रविवार को लखनऊ के एलडीए चौकी प्रभारी ने केडिया के अंसारी रोड आवास पर छापामारी की। एसटीएफ भी आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के दबाव बनाने के बाद उसे एक कारोबारी के घर से पकड़ा गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें