फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन गोली मारकर हत्या

Tue, 01 Nov 2016 10:55 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)। कुकुरघांटी गांव में बदमाशों ने देशी शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन की हत्या कर दी और रकम लूटकर भाग गए। बरहज के पैना गांव निवासी रवि सिंह की दुकान में आजमगढ़ जिले के मुसुरिया गांव निवासी अरविंद सिंह सेल्समैन था।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब पौने नौ बजे बाइक सवार तीन बदमाश दुकान पर पहुंचे और अंदर घुसने लगे। इसका अरविंद ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके सिर में गोली मार दी और शराब बिक्री के हजारों रुपये लूट लिए।

गोली की आवाज सुनकर भोजन बना रहे सेल्समैन के साथी सुरेश यादव ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश हथियार लहराते हुए भटनी की तरफ भाग निकले।

सूचना पाकर एसपी मो. इमरान, एएसपी एनके सिंह, भाटपाररानी सीओ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। खामपार एसओ राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें