गौसपुर में पट्टीदारों के बीच चलीं लाठियां
- फोटो : demo pic
गौसपुर के पांडेय पुरवा में मंगलवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में जम कर ईट पत्थर व लाठियां चलीं। दोनों पक्ष के 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को फौरन चिकित्सा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर भेजा। जिनमें तीन की हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
पान्डेय पुरवा निवासी राममिलन पान्डेय अपने घर के पास रास्ते की सफाई कर रहे थे । जिसका पट्टीदार कृष्ण विजय कांत ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। इसी दौरानद कहीं से एक ईट का टुकड़ा आया जो राम मिलन के सिर पर गिरा । इसके बाद दोनों पक्षों मारपीट होने लगी। एक पक्ष से राम मिलन व उनके दो लड़के घायल हो गये तो दूसरे पक्ष से कृष्ण विजय कान्त, उनकी पत्नी इंद्रावती ,बेटा विनय और बेटी प्रतिभा घायल हो गए। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।