भाई की जगह परीक्षा देते दो पकड़े गए।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर में छात्रा की जगह परीक्षा देती बहन को पकड़े जाने का मामला अभी पुराना भी नहीं पड़ा था कि देवरिया जिले में भाइयों की जगह परीक्षा देते दो पकड़ लिए गए। इसके अलावा तीन अन्य भी दूसरे छात्रों के स्थान पर इम्तिहान देते मिले।
बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। करमटार शेरखा स्थित आशुतोष इंटर कॉलेज में एडीआईओएस के निरीक्षण में जयप्रकाश यादव की जगह उसका भाई राजेश यादव परीक्षा देते मिला। उसने प्रवेश पत्र में फोटो बदल दिया था। प्रवेश पत्र में अंकित जन्मतिथि का आधार कार्ड से मिलान करने पर गड़बड़ी पकड़ में आ गई। जबकि कृष्णपाल यादव दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
वहीं श्रीराम इंटर कॉलेज तेलिया कला में छात्र प्रदीप कुमार की जगह उसका भाई संदीप कुमार परीक्षा देते पकड़ा गया। इसके अलावा शिवाजी बालिका इंटर कॉलेज बांकी चौराहा में भीम कुमार की जगह कपिल कुमार और जितेंद्र प्रसाद की जगह सुभाष कुमार परीक्षा देते मिला। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में नकल करते छह परीक्षार्थी पकड़े गए, जिनमें दो छात्राएं भी शामिल हैं। वहीं 17600 परीक्षार्थियों ने ने परीक्षा छोड़ दी।