फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल की रकम न दी तो पीटा

Wed, 09 Mar 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
नकल के लिए रकम नहीं देने पर पिटाई।
विज्ञापन
देवरिया में नकल के लिए रकम नहीं देने पर एक विद्यालय में परीक्षार्थियों को जमकर पीटा  गया। इसके एक छात्र के हाथ में चोंट आई है, जबकि दूूसरे छात्र के हाथ में  सूजन है। सूचना के बाद हड़कम्प मच गया। घायल छात्रों को जिला अस्पताल में  भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में छात्रों का इलाज चल रहा  है। 
विज्ञापन


रामपुर कारखाना स्थित जनता इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र शाहपुर स्थित एक विद्यालय को बनाया गया है। बुधवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र था। परीक्षार्थी आशुतोष और गोलू मद्धेशिया का आरोप है कि  सुबह आठ बजे प्रधानाध्यापक कुछ लोगों के साथ कमरे में आए। उन्होंने छात्रों से नकल कराने के लिए रुपये की डिमांड की। छात्रों ने विरोध किया तो कक्ष से बाहर निकाल दिया। मनौवल के बाद प्रश्न पत्र दिया। परीक्षा की समाप्ति होने से पहले ही कॉपी छीन ली। इसके बाद प्रधानाध्यापक और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें दो परीक्षार्थी चोटिल हो गए। इसके बाद प्रधानाध्यापक और उनके साथी भाग निकले।

परीक्षार्थियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर छात्रों को जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने आशुतोष के हाथ में चोट की तस्दीक की। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। जबकि गोलू मद्धेशिया के हाथ में सूजन मिला। 
विज्ञापन


नीरज मद्धेशिया,  अब्दुल कलाम, अजीत, जगमोहन यादव, जितेंद्र चौहान, मंजेश यादव, कुंदन गोंड, गुलाब विश्वकर्मा, दीपक द्विवेदी, मनीष यादव, अरविंद साहनी, माशूक अली, अभय, जितेंद्र, चंद्रकेश , कृष्णा, जमशेद अंसारी, लक्ष्मण यादव ने जिलाधिकारी से प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें