देवरिया। तीन किशोरियों के साथ अलग-अलग अपराध के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली, रामपुर कारखाना और खामपार इलाके में होने वाले महिला अपराध के मामले में एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास जबकि छह लोगों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खामपार इलाके में पांच दिन पहले एक किशोरी के साथ गांव के कुछ लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की अकेली थी। उसने घरवालों को घटना की जानकारी दी। सोमवार को पीड़ित के साथ थाने पहुंचे घरवालों ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और पास्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
वहीं कोतवाली थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शिकायत के घरवाले थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और पास्को की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसी तरह रामपुर कारखाना इलाके में एक किशोरी के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।