फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, वायरल किया वीडियो

Sun, 07 Oct 2018 11:26 PM IST
deoria
विज्ञापन
Rape Case
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। हेतिमपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में दलित छात्रा से घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाकर युवक ने गांव में वायरल कर दिया। छात्रा व उसकी मां को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को किशोरी के साथ थाने पहुंची मां ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। मामला रामपुर कारखाना केहेतिमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। देर शाम तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर पर महिला अपनी 15 वर्षीया बेटी के साथ रहती है। थाने पर दी तहरीर में महिला का आरोप है कि गुरुवार की रात कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी कमरे में अकेले सो रही थी। इसी दौरान बगल में रहने वाला युवक घर में घुस गया और जबरन मुंह दबाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। शुक्रवार की सुबह परिजनों के उलाहना देने पर युवक समेत उसकी मां और बहन ने पिटाई कर दी। युवक ने महिला व छात्रा को कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर थाने पर जाने से रोक दिया। इसी दौरान दुष्कर्म का वीडियो युवक ने वायरल कर दिया। रविवार को उसके एक रिश्तेदार गांव पहुंचे और घटना की जानकारी होने पर किशोरी को उसकी मां के साथ थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।  प्रभारी थानेदार राम रतन यादव ने कहा कि मैं थाने पर नहीं हूं। घटना भी संज्ञान में नहीं है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें