सलेमपुर। दरवाजे पर खड़ी व्यवसायी का स्कार्पियों मंगलवार की रात चोरी हो गई। सुबह नीद खुलने पर इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को हुई।
पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दो वर्ष पूर्व भी दरवाजे से इनकी ट्राली चोरी हो चुकी है। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी हार्डवेयर व्यवसायी अशोक सिंह की स्कार्पियों रोज की तरह दरवाजे पर खड़ी थी। बुधवार को सुबह परिवार के सदस्यों की नीद खुली तो दरवाजे से वाहन गायब था।
यह देख व्यवसायी का परिवार भौचक रह गया और इसकी सूचना पुलिस को दी। दो वर्ष पूर्व इनके दरवाजे से ट्राली चोरी हो गई थी। जिसका आज तक पता नहीं चल सका।
दरवाजे से वाहन चोरी होने से कस्बे के अन्य वाहन स्वामियों ने दहशत है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बाबत मईल एसओ जेपी सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।