फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब काट रहे युवक को घरवालों ने दबोचा

Wed, 11 Nov 2015 05:27 PM IST
अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के लाला टोली वार्ड में सोमवार की रात नकब काट कर चोरी का प्रयास करते एक युवक को घर वालों ने दबोच लिया। जबकि मौके से तीन चोर छत के रास्ते कूद कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस एक चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया चोर नगर के फुलवरिया मोहल्ला का रहने वाला है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 11 बजे लाला टोली के रहने वाले नेसार के छत पर चार चोर पहुंच गए। बगल के एक सुनसान मकान के रास्ते घुसे चोर नेसार के घर की तीसरी मंजिल पर दीवार और एक खिड़की को लाहे की आरी से काट रहे थे। आवाज सुनकर नेसार के घर वाले जाग गए और छत पर पहुंचकर देखा कि चार युवक खिड़की के बाहर से दीवार में सेंध लगा रहे हैं। घर वालों के शोर मचाने पर तीन चोर दूसरे छत पर कूद कर भाग निकले। जबकि एक चोर को घर वालों ने पकड़ लिया। मोहल्ले के लोगों ने मिलकर चोर की पिटाई शुरू कर दी।
चोर के पकड़े जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची। दस दिन पहले भी चोर मोहल्ले में एक घर में घुसे थे। उस दौरान घर के युवक के जागने पर भाग गए थे। कोतवाली प्रभारी रामआशीष यादव ने कहा कि पकड़ा गया युवक नगर के फुलवरिया मोहल्ले का निवासी है। युवक से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें