फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने केडिया से कहा था ‘छोड़ दो शहर’

Mon, 08 May 2017 10:45 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बातचीत रिकॉर्ड, संदेह के घेरे में खाकी भी, संबंधों की पड़ताल में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। खाकी से संरक्षण पाकर संजय केडिया लखनऊ पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा। कानून के हाथ संजय केडिया के गिरेबान तक पहुंचे, उसके पहले ही उसे भनक लग चुकी थी। शहर में रहकर आरोपी लखनऊ पुलिस को छकता रहा। सूत्रों ने बताया कि दबिश से पहले एक साहब ने केडिया से कहा था कि शहर छोड़ दो, पानी सिर से ऊपर है। मैं भी मदद नहीं कर पाऊंगा।
विज्ञापन


इस बात की भनक भी लखनऊ पुलिस को हो चुकी है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस संजय केडिया और वर्दीधारी के संबंधों की पड़ताल कर रही है। एसएसपी लखनऊ ने भी इस ओर इशारा किया है। सूत्रों ने बताया कि घायल मोनिका सिंह ने फायरिंग के बाद जैसे ही कारोबारी संजय केडिया का नाम पुलिस को बताया, उसे सूचना मिल गई।

घटना की रात संजय केडिया एक पुराने शराब कारोबारी के घर शादी में शामिल था। उसके साथ गनर भी मौजूद था। आरोपी बनते ही संजय केडिया ने पुलिस के एक अधिकारी से कई बार संपर्क किया। सूत्रों ने बताया कि रविवार की सुबह वह उनके सरकारी आवास पर पहुंचा और बेगुनाही का सबूत देता रहा। लेकिन नामजदगी होने के कारण संबंधित अधिकारी ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अधिकारी ने ही संजय केडिया को शहर छोड़ने की सलाह दी। लखनऊ पुलिस को भी इस बात की भनक लगी। उसने साहब के बंगले पर मिले केडिया के लोकेशन की पड़ताल की। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है, क्योंकि लखनऊ पुलिस के दबिश की जानकारी साहब को भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें