फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नहीं ढूंढ पाई तारबाबू के ‘तार’

Fri, 15 Jul 2016 10:37 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
तार बाबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी।  पुलिस को चुनौती देने वाला बदमाश चार दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस को अभी तक कोई ऐसी ठोस जानकारी नहीं मिली है जिससे वह बदमाश और उसके करीबियों को गिरफ्तार कर सके। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और सर्विलांस के जरिये बदमाश की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
विज्ञापन


बनकटा थाना क्षेत्र के रूस्तम बहियारी गांव के खड़वा टोला निवासी तारबाबू यादव को शुरू से हल्के में लेने वाली पुलिस को यह अंदाजा नहीं था कि वह कितना दुस्साहसी बदमाश है। चार दिन पूर्व दबिश के दौरान भाटपाररानी एसओ गजेन्द्र राय और सिपाहियों पर जानलेवा हमला करने के बाद पुलिस महकमा सकते में आ गया।


खाकी पर हमले के मामले को एसपी प्रभाकर चौधरी ने गंभीरता से लिया और टीम को लेकर गांव पहुंच गए थे। गांव में घेराबंदी कर आधी रात तक एक-एक घर में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन



वैसे पुलिस ने बदमाश की पत्नी और प्रधान राजकुुमारी देवी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी  है। इसके अलावा 18 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।

चार दिन बाद भी तारबाबू पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। सूत्रों की मानें तो तारबाबू के करीबियों और गौ तस्करी से ताल्लुक  रखने वाले करीब 30 से अधिक लोगों के मोबाइल  नंबर पुलिस ने सर्विलांस पर लगा रखा है।

लेकिन अभी तक बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा है। इस बाबत बनकटा एसओ विजय नरायण ने बताया कि बदमाश के गांव के अलावा  बिहार में भी दबिश दी जा रही है। लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें