शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत अजरौली के गांव जासवी में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय लाल सिंह घर से थोड़ी ही दूर पशुओं के लिए पेड़ से पत्ती काटने गया। पेड़ पर पत्ती काटते वक्त वह संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा। इससे लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पेड़ पर फिसलन अधिक होने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा। काफी समय तक घर न लौटने के कारण उसके परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। ग्रामीणों को लाल सिंह एक गहरी खाई में मृत पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने उसके शव को घर पहुंचाया। उधर, पंचायत प्रधान चंद्रकला ने बताया कि मामले की पुलिस में कोई रिपोर्ट नहीं की गई है और न ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
..........