फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने अवैध बालू खनन पकड़ा

Mon, 11 Jul 2016 10:56 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना, हिरंदापुर राइस मिल में 92 ड्रम सांद्र अल्कोहल पकड़े जाने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई हैं। एसपी प्रभाकर चौधरी की पड़ताल में शराब के धंधे में क्राइम ब्रांच की भी सलिप्तता उजागरू हुई है।  दबिश के दौरान राइस मिल पर पकड़े गए गार्ड ने एसपी को इस धंधे में क्राइम ब्रांच की टीम  के शामिल होने की बात बताई।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार की रात एक बजे के करीब क्राइम ब्रांच को गार्ड के सामने  पेश किया। सूत्रों की माने तो गार्ड ने दो पुलिसकर्मियों की पचहान भी कर ली। जिसके बाद एसपी ने क्राइम ब्रांच के प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को रामपुर कारखाना थाने में नजर बंद करा दिया। पूरी टीम के कालडिटेल और उनकी गतिविधियों के बारे में बारिकी से पड़ताल की जा रही है।


रविवार को एसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर  हिरंदापुर राइसमिल से करीब दो करोड़ रुपये के सांद्र अल्कोहल को पकड़ा गया था। मौके से पुलिस ने रामपुर नोनिया टोला निवासी मोतीलाल जायसवाल को गिरफ्तार किया जो  अपने को मिल का गार्ड बताया। जांच में पता चला कि मोतीलाल का भतीजा रविन्द्र जायसवाल मिल का मालिक है और चौरीचौरा, मुंडेराबाजार वार्ड नंबर दस निवासी शराब माफिया अरुण जायसवाल के साथ इलाके में नकली शराब का कारोबार करता है। 
विज्ञापन


मुखबिर ने शराब की सूचना देने से पहले एसपी को यह भी बताया था कि शराब की धंधेबाजी में शामिल लोग क्राइम ब्रांच से मिले हुए हैं। रविवार की रात एसपी प्रभाकर चौधरी पूछताछ के लिए रामपुर कारखाना थाने पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि मोतीलाल ने एसपी को बताया कि शुक्रवार को भी एक टैंकर आया था। इस बात की जानकारी नीले रंग की गाड़ी से चलने वाले लोगों को हो गई। साहब आए थे। उनसे बात हो गई। एसपी ने मोलीलाल से पूछताछ की क्या तुम उन लोगों को पहचान लोगो।

मोतीलाल ने कहा हां। एक बजे के करीब अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह क्राइम ब्रांच प्रभारी विकास यादव और उनकी टीम को लेकर थाने पहुंचे। जहां  दो सिपाहियों की पहचान मोती लाल ने कर ली। चर्चा है कि क्राइम ब्रंाच की टीम ने शराब करोबारियों से धंधे के एवज में लाखों रुपये ले रखा था। पुलिस अब शराब के मुख्य कारोबारी चौरी चौरा निवासी अरुण जायसवाल की गिरफ्तार करने के फिराक में है। उसकी गिरप्तारी  के बाद असलियत का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें