फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक घायल, जाम लगा तोड़फोड़ की

Mon, 11 Jul 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद जाम लगाते लोग
विज्ञापन
 नो एंट्री में बालू से भरे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक घायल हो गया। हादसे होते ही चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकला। घायल बालक को चिकित्सक के पास ले जाया गया वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने सदर बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो उसमें तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी शकील खां का आठ वर्षीय पुत्र शारिक किसी कार्य से नालबंद चौराहे के समीप आया था। वह सड़क पार कर रहा था, तभी रसूलपुर की ओर से बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बालक को चपेट में ले लिया। हादसा होेते ही काफी संख्या में लोग आ गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। बालक को चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। गुस्साए लोगों ने रसूलपुर थाने से सदर बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर नालबंद चौराहा के समीप जाम लगा दिया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को ले जाने लगी तो भीड़ ने उसमें तोड़फोड़ कर दी। बमुश्किल पुलिस ने हालात संभाले। लोगों को चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस बीच रसूलपुर थानाध्यक्ष से लोगों की नोकझोंक हुई। 

नो एंट्री में फिर घुसा ट्रैक्टर
लोगों में आक्रोश था कि रसूलपुर थाने से सदर बाजार की ओर आने वाले चार पहिया वाहनों का प्रवेश सुबह आठ से शाम आठ बजे तक प्रतिबंध है। इसके बाद भी बालू लेकर ट्रैक्टर-ट्राली दोपहर एक बजे घनी आबादी वाले क्षेत्र में कैसे आ गया। इसका जवाब पुलिस के पास नहीं था। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

शैलेंद्र यादव, थानाध्यक्ष रसूलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें