फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल धरी रह गई लुट गए कारोबारी

Sun, 28 May 2017 11:28 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पिस्तौल
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)। कारोबारी के कमर में पिस्टल धरी रह गई। पल्सर सवार बदमाश गले की चेन खींच ले गए। बाद में उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की। थोड़ी दूर पर बदमाश एक बाइक छोड़कर भाग गए। घटना कोतवाली के बेलडाड रोड की। मौके पर सीओ सिटी फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जांच की। भलुअनी, लंगड़ा गांव निवासी रंगबहादुर सिंह खाद बीज के कारोबारी हैं।
विज्ञापन


शनिवार को वह परशुराम चौक पर एक तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। बाइक से देर रात वह घर लौट रहे थे। बेलडाड़ मार्ग पर दिव्य ज्योति विद्यालय के पास पल्सर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल सटाकर गले से सोने की चेन खींच ली। मौका मिलते ही कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल निकाल पर पीछे से हवाई फायरिंग कर दी। थोड़ी दूर जाने के बाद बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकले।

पीड़ित ने लूट की सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मौके पर मिली पल्सर बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया और छानबीन में जुट गई। रविवार को पीड़ित कारोबारी जंगबहादुर सिंह ने तीन बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें