फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात गांव में दो घरों के ताले तोड़ चोरी

Thu, 23 Feb 2017 11:01 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
चोरी के बाद बरसात गांव के बाहर खेत में पड़ा बाक्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी। चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर 10 हजार नकदी समेत ढाई लाख का सामान  समेट ले गए। घर में सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी। चोरी की जानकारी  सुबह घर वालों को नींद खुलने पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर एक खेत से टूटा बॉक्स बरामद किया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बरसात गांव निवासी गणेश चौरसिया के परिवार के सदस्य रोज की तरह बुधवार की रात भोजन करने के बाद सोने चले गए। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने तीन बॉक्स समेत अन्य सामान उठा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। इसी गांव के ददन तिवारी के सूने मकान को भी चोरों ने खंगाला। इनके घर से दस हजार रुपये नकद समेत करीब एक लाख का जेवरात उठा ले गए।

सुबह गणेश के घर की महिलाओं की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई। इसकी खबर मिलते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर गेहूं के खेत में बिखरा सामान और टूटा हुआ बॉक्स बरामद किया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें