फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रख किया जाम

Sun, 15 Apr 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
टूटा गमों का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। मंद बुद्धि युवक को झांसे में लेकर जालसाजों ने उसके हिस्से की भूमि बैनामा करा लिया। केस दर्ज होने के बाद भी सदर कोतवाली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। रविवार को युवक की स्वाभाविक मौत हो गई। इससे गांववाले आक्रोशित हो गए। देवरिया-कसया मार्ग पर पोखरभिंडा गांव के पास सड़क के बीच शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद लोग रास्ते से हटे। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के रहने वाले अविवाहित रियासत अली की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अप्रैल 2015 में कुछ लोगों ने रियासत अली का अपहरण लिया। युवक के भाई रियाजुद्दीन ने सदर कोतवाली में भाई की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। इसके कुछ दिन बाद रियासत को गांव के बाहर लाकर छोड़ दिया गया। भाई रियाजुद्दीन को जब भूमि के बारे में जानकारी हुई तो फिर से थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने 12 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
यहां तक की पुलिस की जांच में भी रियासत अली मेडिकल अनफिट मिला था। इस दौरान पीड़ित युवक ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आरोपियों ने भूमि बैनामा के समय चेक से भुगतान की बात कही, लेकिन युवक का किसी बैंक में खाता नहीं था। अभी यह सब मामला चल ही रहा था कि युवक की तबीयत खराब हो गई। रविवार को दिन में उसकी मौत हो गई। इससे परिवार के सदस्य और गांववाले आक्रोशित हो गए। मृतक के भाई रियाजुद्दीन का कहना है कि पुलिस आरोपियों के साथ मिलकर उसकी भूमि कब्जा कराना चाहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें