ट्रेन पर चढ़ते समय एक अज्ञात 45 वर्षीय महिला कट कर मर गई।
- फोटो : file
भाटपाररानी में रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात ट्रेन पर चढ़ते समय एक अज्ञात 45 वर्षीय महिला कट कर मर गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात साढ़े आठ बजे भटनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए एक महिला प्लेटफार्म नं0 1 पर बैठी थी। लोगों से पूछने पर जब उसे पता चला कि यही ट्रेन भटनी जाएगी तो वह ट्रेन पर चढ़ने लगी। इसी बीच ट्रेन खुल गई। महिला का पैर फिसल गया और वह अंदर ट्रैक पर चली गई। इससे उसका एक पैर और हाथ कट गया।
लोग उसे अस्पताल ले जाते उसके पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना जीआरपी भटनी को दी। थानाध्यक्ष भटनी जीआरपी ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है।