फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Sun, 27 Mar 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
ट्रेन पर चढ़ते समय एक अज्ञात 45 वर्षीय महिला कट कर मर गई। - फोटो : file
विज्ञापन
भाटपाररानी में रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात ट्रेन पर चढ़ते समय एक अज्ञात 45 वर्षीय महिला कट कर मर गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात साढ़े आठ बजे भटनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए एक  महिला प्लेटफार्म नं0 1 पर बैठी थी। लोगों से पूछने पर जब उसे पता चला कि यही ट्रेन भटनी जाएगी तो वह ट्रेन पर चढ़ने लगी। इसी बीच ट्रेन खुल गई। महिला का पैर फिसल गया और वह अंदर ट्रैक पर चली गई। इससे उसका एक पैर और हाथ कट गया।

लोग उसे अस्पताल ले जाते उसके पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना जीआरपी भटनी को दी। थानाध्यक्ष भटनी जीआरपी ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें