फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन का लोकेशन पूछने पर यात्री को पीटा

Thu, 30 Mar 2017 10:36 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मारपीट के बाद जीआरपी चौकी पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। स्टेशन मास्टर कार्यालय में यात्री और एसएस के बीच मारपीट हो गई। इससे  वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मारपीट के दौरान कार्यालय में रखा गया सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मारपीट की वजह ट्रेन का समय पूछना और कंप्लेंट बुक मांगने पर नहीं देना बताया जा रहा है। आरपीएफ ने मारपीट करने वाले यात्री को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मईल थानाक्षेत्र के रोहिनिया पिपरा गांव निवासी राजेश्वर शुक्ल पूर्वोत्तर रेलवे में डिप्टी सीटीआई पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को वह परिवार के साथ वाराणसी जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। लिच्छवी एक्सप्रेस अप का लोकेशन पूछने के लिए करीब 12 बजे एसएस कार्यालय पर गए। इसको लेकर स्टेशन अधीक्षक राकेश बिहारी से मारपीट हो गई।

मारपीट के दौरान कार्यालय में रखा गमला, कुर्सी टूट गई। आरोप है कि ट्रेन का लोकेशन पूछने पर स्टेशन अधीक्षक ने बताने से इन्कार कर दिया और कंप्लेंट बुक मांगने पर अपशब्दों का प्रयोग किया। इसका विरोध करने वह कर्मचारियों के साथ मिलकर पिटाई करने लगा। मारपीट की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ पहुंच गई।
विज्ञापन


आरपीएफ के सामने भी स्टेशन अधीक्षक कंप्लेंट बुक देने से इन्कार कर दिया और दूसरे जरिए से शिकायत रेलवे को दर्ज कराने की बात कही। स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी को मेमो के जरिए मारपीट की जानकारी दी है। जीआरपी ने यात्री और स्टेशन अधीक्षक को हिरासत में लेकर भटनी थाने पर चली गई। जीआरपी एसओ अश्वनी राय ने बताया कि ट्रेन का समय पूछने को लेकर विवाद हुआ है। दोनों लोगों को पूछताछ के लिए थाने पर बैठाया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें