फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में आग लगने से गेहूं की फसल जली

Thu, 30 Mar 2017 10:35 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
देवसिया गांव में गेहूं की फसल में आग लगने के बाद आग बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर/मईल। हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग पकड़ लिया। इससे किसानों में अफरातफरी मच गई। आग में करीब ढाई बीधा फसल जल गई। गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। सूचना के बाद भी फायर सर्विस का वाहन नहीं पहुंचा। सलेमपुर कोतवाली के सहला गांव में सलेमपुर से लार विद्युत उपकेंद्र पर गया मुख्य लाइन का तार गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे टूटकर खेत में गिर गया।
विज्ञापन


इससे गांव के मुनरिका और सीताराम का करीब दस कट्ठा गेहूं जलकर राख हो गया। लोगों की सक्रियता के चलते अन्य किसानों की फसल बच गई। उधर, मईल क्षेत्र के कुंडौली विद्युत उपकेंद्र से देवसिया गांव में गया बिजली का तार करीब 11 बजे दिन में अचानक टूट गया और खेत में आग पकड़ लिया।


आग में फसल जलता देख कई गांव के लोग पहुंच गए और आग बुझाने लगे। एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिस समय आग लगी उस समय हवा नहीं चल रही थी। नहीं तो कई एकड़ फसल आग में जल गई होती। आग में देवसिया निवासी केसवर यादव, रामप्रवेश यादव, नीफीकीर यादव, छठ्ठू यादव का करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय थाने पर दिया। इसके बाद भी फायर सर्विस का वाहन नहीं पहुंचा। सलेमपुर कोतवाल ने बताया कि अभी फायर ब्रिगेड की ओर से आग बुझाने के लिए तहसील स्तर पर कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इसके चलते दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें