उसने फोनकर पत्नी को पिता के मौत हो जाने की बात बताई। उसके बाद पत्नी और मायके वाले दोबारा घर पहुंचकर उल्टे बवाल खड़ा करने लगे। गांव के लोगों ने नाराजगी जताते हुए सबको दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बहू, उसकी मां, और पिता को हिरासत में लेकर थाने चली गई। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं।
ग्राम प्रधान का चुनाव भी पड़ चुकी है बहू
ग्रामीणों के अनुसार, सुमन का पति विदेश में है। उसका घर वालों से अक्सर विवाद होता था। विदेश से आने के बाद सुमन बंटवारे की तैयारी में थी। वह इस बार ग्राम प्रधानी का चुनाव भी लड़ी थी। परमेश्वर प्रसाद की मौत से पत्नी उर्मिला देवी, बेटे विश्वजीत व अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसओ विपिन मलिक ने कहा कि ससुर और बहू के बीच रात को विवाद हो गया। बहू ने मायके वालों को बुलाकर ससुर की पिटाई करवा दी। इससे ससुर रामेश्वर प्रसाद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।