फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी से देवरिया जेल में शिफ्ट होंगे अतीक

Fri, 31 Mar 2017 10:55 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : self
विज्ञापन
देवरिया। नैनी जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद देवरिया जेल में शिफ्ट होंगे। शासन से ऐसा पत्र शुक्रवार को डीएम को मिला है। अतीक को देवरिया जेल में शिफ्ट करने की खबर मिलते ही जेल प्रशासन के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएम ने भी जेल अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम अबरार अहमद ने बताया कि अतीक अहमद को देवरिया जेल शिफ्ट करने का पत्र शुक्रवार की शाम को प्राप्त हुआ। इसके बाद जेल की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई। शनिवार को जेल अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें अतीक अहमद के आने से होने वाले समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। जेल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। वहीं, जेल प्रशासन तेज-तर्रार बंदी रक्षकों की सूची बना रही है। ताकि जेल के अंदर ये बंदीरक्षक अतीक की गतिविधियों पर नजर रख सकें।

विधानसभा चुनाव के दौरान ही सपा से नाता रखने वाले बाहुबली अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ने लगी थीं। अतीक इन दिनों राजूपाल हत्याकांड के गवाह महेंद्र पटेल के अपहरण के मामले मेें जेल में हैं। इलहाबाद के धूमनगंज थाने में एक मार्च-2006 को दर्ज इस मामले में अतीक अहमद पर मनमाफिक बयान के लिए महेंद्र पटेल के अपहरण का आरोप है। इसके अलावा उसके ऊपर कई संगीन मामले चल रहे हैं। जेलर आनंद सिंह ने बताया कि हमे भी टीवी चैनलों एवं अन्य माध्यमों से सूचना मिल रही है। लिखित तौर पर कोई जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें