फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बदला देख शादी से इंकार

Thu, 23 Jun 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
दूल्हा बदला देख शादी से इंकार
विज्ञापन
 मंडप में बदला दूल्हा को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। घटना शहर के देवरही मंदिर की है। लड़की के विरोध करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हे और उसके भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


भलुअनी थानाक्षेत्र के पैकौली निवासी एक लड़की की शादी हरियाणा, रोहतक जिले के जयजर इलाके कलियावास गांव के एक युवक के साथ तय थी। इलाके की रहने वाली एक महिला शादी की अगुआ थी। बीस दिन पहले रोहतक का दूल्हा सहित अन्य लोग लड़की   देखने आए थे। मामला ठीक रहा। गुरुवार को दोनों की शादी होनी थी। एक दिन पहले दूल्हे पक्ष के लोग हरियाणा, रोहतक से देवरिया पहुंचे। शादी का कार्यक्रम शहर से सटे देवरही मंदिर में रखा गया था। दोपहर तक सब कुछ ठीक रहा। बाराती के स्वागत में घर के लोग लगे थे। दोपहर को दुल्हन मंडप में पहुंची, थोड़ी देर बाद दूल्हा भी पहुंचा।

लड़की ने जब दुल्हा को देखा तो उसके होश उड़ गए। सगाई वाले कार्यक्रम में जिस लड़के को उसने पसंद किया था उसकी जगह कोई दूसरा था। दूल्हे की उम्र भी अधिक थी। बिना समय गवाए मेहंदी लगाए युवती मंडप से उठ गई और दूल्हा बदले जाने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग हैरान हो गए। शादी की अगुवा बनी महिला मौके से फरार हो गए। शादी का जोड़ा शादी से उताने के बाद पीड़िता सीधे कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मंदिर पहुंचे और दुल्हे के लिवास में मौजूद युवक को दबोच लिया। साथ खड़े भाई ने विरोध किया तो पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। पूछताछ के बाद दोनों को कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन


इस बीच अगुवा भी पुलिस के हाथ लग गई। बताया जाता है कि इलाके की रहने वाली महिला काफी समय से हरियाणा में रहती है। उसने ने रुपये का लालच देकर शादी तय कराई थी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि झांस देखकर शादी करने वाला गैंग सक्रिय है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें