फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूकबधिर युवती से कथित डॉक्टर ने दुष्कर्म किया

Sun, 01 May 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
भटनी में मूकबधिर युवती के घर में घुसकर झोलाछाप डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान युवती घर पर अकेली थी। घर के लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। आरोपी घटना की रात से फरार है। मामला चार दिन पहले का है। रविवार को तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


विजयीपुर, जजवलिया निवासी एक युवक भटनी इलाके के एक गांव में लोगों का उपचार करता है। 26 अप्रैल की शाम तथाकथित डॉक्टर के बगल में रहने वाले लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर से चले गए। मकान युवती की देखरेख में था। आरोप है कि रात को डॉक्टर मूक बधिर युवती को अकेला पाकर उसके मकान में घुस गया और दुष्कर्म किया। रात को परिवार के लोग जब घर पहुंचें तो पीड़ित युवती अर्धनग्न थी। घर और युवती के हालात से परिवार के लोगों को शक हुआ।

परिजनों की पड़ताल के बाद आरोपी डॉक्टर का नाम प्रकाश में आया। घरवालों ने खोजबीन की तो पता चला कि आरोपी रात को ही क्लीनिक छोड़कर फरार है। परिवार के लोगों ने खोजबीन की और दुष्कर्म की मौखिक सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच कराई तो मामला सही मिला। रविवार को पीड़ित युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। एसओ राजेन्द्र यादव ने बताया कि आरोपी युवक घटना की रात से फरार है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें