देवरिया में घर में सो रही किशोरी के साथ बगल के एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामला दस दिन पुराना है। आरोपी पीड़िता से संबंध बनाने का दबाव दे रहा है। जानकारी होने के बाद लड़की की मां ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
26 फरवरी की रात हाटा रोड स्थिति एक गांव की रहने वाली किशोरी घर में थी। परिवार के लोगों किसी काम से बाहर गए थे। घर में किशोरी को अकेला पाकर गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। मां के घर पहुंचने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। महिला ने आरोपी के घरवालों के मामले की शिकायत की।
आरोपी के परिजनों ने माफी मांगकर मामले को शांत कर दिया। चार दिन बाद आरोपी फिर से किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा और फिर से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। किशोरी ने जब बात घरवालों को बताई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। किशोरी की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया। एसओ ने बताया कि आरोपी पुलिस की पकड़ में है। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।