फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से लाखों की चोरी

Sun, 27 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया के रामनाथ देवरिया वार्ड नंबर दो में मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। रविवार की शाम होली कार्यक्रम के बाद परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर शहर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी मोहल्ले में तीन घरों से करीब पंद्रह लाख रुपये का सामान चोरी हो गया था।
विज्ञापन


रामनाथ देवरिया वार्ड नंबर दो निवासी संजय पति त्रिपाठी एक कंपनी में मैनेजर है। पांच दिन पहले शहर की मकान में ताला बंद कर गांव चले गए। किसी समय चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखा 56 हजार रुपये सहित कुछ जेवरात चुरा ले गए। रविवार की शाम सात बजे के करीब संजय पति त्रिपाठी मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा था। कमरे में सामान बिखरे थे। चोरी की सूचना उन्होंने शहर कोतवाल को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि संजय पति त्रिपाठी की मकान के सामने खाली पड़े घर को चोरों ने खंगाल दिया था। कार के मैनेजर सहित तीन घरों से पंद्रह लाख रुपये का सामान चुरा लिया था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने एक ही दिन सभी घरों में चोरी की थी। शहर के कोतवाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें