फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानोपुर में होली खेलने के दौरान युवक को चाकू मारा

Fri, 25 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
दानोपुर में होली खेलने के दौरान युवक को चाकू मारा - फोटो : demo
विज्ञापन
देवरिया मेें होली में रंग खेलने को लेकर कई जगहों पर विवाद हो गया। मारपीट के दौरान करीब तीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली के दानोपुर में होली को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन


जबकि भटवलिया में युवक के साथ मारपीट के बाद बाइक तोड़ दी। रामपुर कारखाना के गौरा में मटका फोड़ कार्यक्रम में मारपीट हो गई। गौरीबाजार में कई गांव में मारपीट के दौरान पंद्रह लोग घायल हो गए।

गुुरुवार को दानोपुर गांव में होली खेलने के दौरान गांव के रामा पर किसी ने चाकू मार दिया। हादसे में वह घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शहर के भटवलिया चौराहे पर होली खेलने को लेकर बवाल हो गया।
विज्ञापन


विवाद के नाराज लोगों ने मुकेश सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह की पिटाई कर उनकी बाइक तोड़ दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में ले ली। होली के दिन उपचार कराने जिला अस्पताल के इमरजेंसी पर पहुंचे कुछ लोगों ने वार्ड ब्वाय की पिटाई कर दी। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि मनबढ़ोें ने पिस्टल लहराते हुए धमकी देते हुए फरार हो गए। 

रामपुर कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार, गौरा गांव में मटका फोड़ने और चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष के चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें अक्षयवर कुशवाहा, प्रभु कुशवाहा, प्रहलाद और एक अन्य घायल हो गए। किसी ने हत्या की सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


बरनई गांव में गाना गाने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दुर्गेश घायल हो गए। जबकि रामपुर कस्बे में शरारती तत्वों ने एक डाक्टर के क्लीनिक पर गोबर और कचड़ा फेंका। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया।

जंगल बेलवा में नशे के हाल में दो युवकों ने गांव के राधेश्याम सिंह की पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिस पीड़ित को पकड़ ली। रामपुर कारखाना के गोठा रसूल में शत्रुधन और राधेश्याम के बीच मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। विवाद में तीन लोग घायल हो गए।


हेतिमपुर चौकी के मठिया गांव मे देवर ने भाभी को रंग लगाने की कोशिश की। विरोध करने पर देवर ने भाभी की पिटाई कर दी। घर में रखा आलमारी, बाक्स सहित करीब तीस हजार रुपये का सामान तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, होली के दिन देवतहा गांव में अबीर गुलाल लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसी बीच कुछ लोगों ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान एक पक्ष से मुस्तफा अंसारी, शिवप्रसाद, चंद्रिका यादव, शैलेष यादव, मनीचंद यादव, दूसरे पक्ष से होसिला देवी, चंद्रावति देवी चार लोग घायल हो गए।

बेलकुंडा गांव में नशे की हाल में कुछ लोगों ने बवाल किया। मारपीट के दौरान कुससुम, इसरावती सहित तीन लोग घायल हो गए। नगरौली, पोरखभिंडा, बखरा, देवगांव देवकुआ, भटवली बुजुर्ग, मदैना, चरियावं, कालाबन सहित अन्य लोगों पर विवाद की घटना हुई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें