फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म से टकराकर युवक के पैर कटे, मौत

Tue, 22 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
प्लेटफार्म से टकराकर युवक के पैर कटे, मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर में कृषक एक्सप्रेस ट्रेन के फाटक पर पैर लटकाकर बैठना एक युवक के जिंदगी पर भारी पड़ गया। सलेमपुर रेलवे स्टेशन से गुजरते समय उसके दोनों पैर प्लेटफार्म से टकराकर कट गए। इलाज के लिए जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन और प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

  संतकबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के सगड़वा गांव निवासी प्रदीप कुमार (19) वाराणसी के बीएचयू हॉस्टल के मेस में काम करता था। होली पर मेस में साथ काम करने वाले अपने दोस्त अमित के साथ घर आने के लिए सोमवार की शाम मंडुआडीह-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन के अंदर भीड़ अधिक थी। इसके चलते प्रदीप दोनों पैर नीचे लटकाकर फाटक पर बैठा था। रात करीब नौ बजे सलेमपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो ट्रेन के लगते समय प्लेटफार्म और ट्रेन के पायदान में घिसटकर युवक के दोनों पैर कट गए। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अमित के सहयोग से जीआरपी सिपाहियों ने उसे सीएचसी पर पहुंचाया। 
  गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना के आधे घंटे बाद लार से आई एंबुलेंस से लेकर लोग जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस बाबत भटनी के जीआरपी एसओ राजीव सिंह ने बताया कि ट्रेन से पैर कटने की   वजह से युवक की मौत हो गई।  लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें