फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी आवास के सामने जाम लगाया

Mon, 14 Nov 2016 10:50 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
एटीएम बंद होने कारण डीएम आवास पर सड़क जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। 500-1000 नोट पर प्रतिबंध से मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को एटीएम पर लंबी लाइन देखने को मिली। कतार में घंटों इंतजार के बाद भी रुपये नहीं मिले तो लोगों ने पहले कोतवाली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक सामने, फिर डीएम आवास के सामने सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन

उधर, दुकानदारों ने उधार देने से मुंह मोड़ लिया है। लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं हैं।

बैंकों में सोमवार को अवकाश के बावजूद बैंक शाखाओं के पास भीड़ उमड़ने लगी। दिन में नौ बजे तक यह संख्या सैकड़ों में पहुंच गई। कोतवाली रोड स्थित एटीएम पर लोग उमड़ गए। उन्हें उम्मीद थी कि एटीएम से रुपये मिलेंगे लेकिन नहीं मिल सके। लोगों का धैर्य जवाब दे गया।

नारेबाजी करते हुए डीएम आवास पहुंचे और सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि कतार में खड़ा होते हुए कई घंटे बीत गये हैं लेकिन एटीएम से रुपये नहीं मिल सके हैं। रुपये के लिए लोगों की दौड़भाग सोमवार को पूरे दिन जारी रही।
विज्ञापन


लोग परिचितों से रुपये बदलने के लिए गुजारिश करते देखे गए। दुकानदारों ने बताया कि थोक बाजार से माल नहीं मिल रहा है। ऐसे में हम लोग संकट में हैं। उन्होंने कहा कि खरीदार तो आ रहे हैं लेकिन उनके पास बड़े नोट हैं। अब दिक्कत है बड़ी नोटों को कैसे बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें