फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारतूस के साथ पकड़ा गया मदनपुर कांड का आरोपी

Sat, 11 Feb 2017 11:25 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
रुद्रपुर। मदनपुर थाना जलाने और असलहा लूटने में नामजद आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके घर में दस कारतूस मिले। पुलिस ने मदनपुर कांड के आरोपी को आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया। चार जनवरी को राप्ती नदी में मदनपुर कस्बे के युवक की लाश मिलने के बाद उपद्रवियों ने थाने में आग लगा दी थी।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने पुलिस के असलहे जला दिए। मालखाने में रखा असलहा और कारतूस लूट लिए। मामले में पुलिस ने 43 नामजद सहित एक हजार अज्ञात लोगों पर 22 धाराओं में केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष राजेद्र  कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मदनपुर कांड का एक आरोपी घर आया है।

पुलिस ने शनिवार की सुबह छापामार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मदनपुर के पुरवा मोहल्ला निवासी साधू उर्फ सैदुल्लाह मदनपुर कांड में नामजद है। उसके घर से थ्री नाट थ्री राइफल की दस गोलियां मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें