फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल ने हमला कर दो को घायल किया

Fri, 26 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दनउर में शुक्रवार को घूम रहा एक पागल ने फावड़े से एक व्यक्ति पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। बचाव करने गए दूसरे व्यक्ति को भी उसने जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने पागल को पकड़ कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

घायलों को भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने एक को गंभीरावस्था में सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पागल को पकड़ थाने लाई।
ग्राम दनउर निवासी बेचई सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी गांव का निवासी मुन्नीलाल हरिजन (60) बतौर मजदूर काम कर रहा था। गांव में घूमते हुए एक अज्ञात पागल वहां पहुंचा और मुन्नीलाल से उलझ कर जोड़ाई के लिए बालू सीमेंट का मिला मसाला उठाने वाले फावड़े से हमला करने लगा।
इससे मुन्नीलाल लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे बचाने पहुंचे बेचई सिंह पर भी पागल ने हमला कर दिया। वह भी जख्मी हो गए। आसपास के लोग दौड़ कर उसे पकड़ कर पिटाई करते ले जाकर कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष गजेंद्र राय ने बताया कि अज्ञात पागल को भी चोट थी। गंभीरावस्था में उसका भी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें