फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल महिला की मौत

Mon, 26 Oct 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुई वृद्घ महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। महिला की मौत के बाद दूसरे पक्ष के लोग घर में ताला जड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है।
लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव निवासी रमानंद साहनी और हीरा साहनी के बीच रविवार को चारा और पतहर काटने को लेकर मारपीट हुई थी।
इसमें रमानंद की विधवा 70 वर्षीय भाभी चांदमती समेत पांच लोगों को मारपीट कर घायल पट्टीदारों ने कर दिया था। इसमें गंभीर रूप से घायल चांदमती की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे हो गई।
महिला की मौत के बाद हीरा साहनी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। महिला की मौत की खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई।
इस बाबद लार एसओ ने बताया कि मारपीट के मामले में रमानंद की पत्नी कृष्णावंती की तहरीर पर मनोज साहनी, अजय साहनी, अजीत साहनी और विनोद साहनी पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------
पट्टीदारों के टारगेट पर था रमानंद
सहजौर। छठ्ठू साहनी ने दो शादी की थी। एक शादी से मोती और हीरा और दूसरी शादी से रमानंद और जवाहर साहनी थे। रमानंद और जवाहर का परिवार एक में रहता था।
करीब तीन दशक पूर्व पतहर के विवाद में ही नदी में डूबोकर जवाहर की हत्या पट्टीदारों ने कर दिया था। रविवार को भी पतहर को लेकर खेत में विवाद हुआ।
उस समय रमानंद वहां नहीं था। रमानंद के घर पहुंचते लाठी डंडे से लैस हीरा पक्ष के लोग दरवाजे पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों की पिटाई करने लगे। पट्टीदारों के टारगेट पर रमानंद ही था। लेकिन हमले से पूर्व वह घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें