सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
- फोटो : file
देवरिया में दो अलग- अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक हादसा तरकुलवा थानाक्षेत्र के मुंडेरा के पास हुआ। वहीं बिहार से भवानी छापर बारात आए युवक की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अन्य जगहों पर हुए हादसों में तीन अन्य घायल हो गए।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के गढ़रामपुर निवासी रमेश शर्मा शनिवार की शाम दुकान बंद कर मुंडेरा से पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान वह एक बाइक की चपेट में आ गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिवान के सिकुआरा नौतन निवासी प्रेम सागर बाइक से खामपार थानाक्षेत्र के भवानी छापर बारात आए थे। शनिवार देर रात चौराहे के करीब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें देवरिया जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं रुद्रपुर के बटुलही निवासी रामलाल और भलुअनी के रोहुआरधीरजन निवासी अभिषेेक बाइक से भीमपुर रोड की तरफ गए थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। मदनपुर थानाक्षेत्र के अनिल इमिलिहवा किसी काम से गए थे। चकरा के पास बाइक की टक्कर होने से घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।