फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या।

Fri, 13 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
बिहार के सिवान में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नगर थाने के स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के पास बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


ओपी थाना के हताम गांव के राधाकृष्ण चौधरी के पुत्र राजदेव रंजन महादेवा नयी बस्ती मुहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार की शाम अखबार के ब्यूरो ऑफिस का काम पूरा वह स्टेशन रोड पर अपनी बाइक से अकेले जा रहे थे।

इसी दौरान फ्लाईओवर के पहले बदमाशों ने रोक कर उन्हें दो गोलियां मारीं। वह वहीं गिर गए। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सौरभ कुमार साह, डीएसपी विजय कुमार व नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल राजदेव को सदर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजदेव रंजन ने सीवान के महाराजगंज से पत्रकारिता शुरू की थी। सूचना मिलते ही जिले के सभी मीडियाकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे। इस घटना से मीडिया जगत में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें