फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के कैंपस में घुसे चोर,4 हिरासत में

Thu, 28 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
सचऱ्र्च--- - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया के  ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट कैंपस के सामने बनी दुकान में सेंधमारी कर चोर नकदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

अधिकारी आवास में सेंध मारी की सूचना पर हड़कंप मच गया।

ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सीओ और कोतवाल के साथ प्रशिक्षु सिपाहियों ने डीएम आवास के पीछे मलिन बस्तियों में सर्च अभियान चलाया। कुछ लीटर देसी शराब पुलिस के हाथ लगे। चोरी के संदेह में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
सिविल लाइंस रोड ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट सतेन्द्र कुमार झा का आवास है।
ठीक सामने सिविल लाइंस रोड पर कई दुकानें हैं। कैंपस के सामने केदार प्रसाद गुप्ता की अंबिका ड्रेसेज नाम से दुकान है। रात किसी समय चोर अधिकारी आवास में पहुंचे और दुकान में पीछे से सेंधमारी कर दी। दुकान में रखा आठ हजार रुपये नकदी सहित एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। दूसरे दुकान में सेंधमारी की         कोशिश की गई। लेकिन चोर सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी आवास में चोरी की सूचना के बाद पुलिस में खलबली मच गई।
करीब दो सौ पुलिसकमी मौके पर पहुंचे।
ज्वॉइंट  मजिस्ट्रेट सतेन्द्र कुमार, सीओ सुशील सिंह, कोतवाल गोपाल त्रिपाठी सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी ने सर्च अभियान चलाया। लोगों में चर्चा थी कि अन्य चोरी में पुलिस इस तरह का सर्च अभियान क्यों नहीं चलाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें