फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरान पर्यटन स्थल में बैठकर एटीएम से निकाले नौ लाख रुपये

Thu, 28 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
काटा गया एटीएम - फोटो : Bureau
विज्ञापन
राजस्थान के संगरिया में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक बैंक से उखाड़ी गई एटीएम बुधवार को सीआईए डबवाली को गांव अबूबशहर के नजदीक राजस्थान कैनाल से बरामद हुई है। वारदात करीब बीस दिन पहले 6-7 अप्रैल 2016 को हुई थी। मशीन में करीब नौ लाख रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन


ऐसे हुई थी वारदात
रेलवे स्टेशन के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम लगा हुआ था। एटीएम का शटर बंद था और ताले लगे हुए थे। 6-7 अप्रैल को रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच अज्ञात वाहन में सवार होकर आए अज्ञात युवकों ने पहले शटर के ताले तोड़े और एटीएम को उखाड़ कर फरार हो गए। एटीएम में आठ लाख 93 हजार 200 रुपए की नकदी थी। पुलिस ने आशंका जताई थी कि लुटेरे स्कार्पियो गाड़ी में सवार थे। एटीएम को उखाड़ने से पहले लुटेरों ने श्रीगंगानगर में हुई वारदातों की तर्ज पर कैमरा पर काले रंग का स्प्रे कर दिया। ऐसे में लुटेरों की साफ तस्वीर कैमरे में कैद नही हो सकी थी। सूचना मिलने पर संगरिया पुलिस थाना प्रभारी मोहर सिंह पूनियां व पुलिस उप अधीक्षक आरडी स्वामी मौके पर पहुंचे।

पुलिस का कहना था कि लुटेरों ने महज 13 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का दावा था कि वारदात के बाद पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने हरियाणा पुलिस से भी सम्पर्क का दावा जताया था। हरियाणा पुलिस को एटीएम के ऊपर का हिस्सा गांव तेजाखेड़ा की रोही में लावारिस बरामद हुआ था। वारदात के बीस दिन बाद सीआईए डबवाली को बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि गांव अबूबशहर स्थित राजस्थान कैनाल में एटीएम पड़ी है। सूचना पाकर तुरंत मौका पर पहुंचे सीआईए डबवाली प्रभारी संदीप कुमार तथा हवलदार प्रहलाद जाखड़ ने मशीन को नहर से बाहर निकलवाया। जिस पर बैंक ऑफ बड़ौदा का साईन था। इसकी सूचना संगरिया पुलिस को दी गई। सूचना पाकर संगरिया थाना प्रभारी मोहर सिंह पूनियां डबवाली पहुंचे।
विज्ञापन


पयर्टन स्थल पर निकाले पैसे?
सीआईए डबवाली को काला तितर पर्यटन स्थल के नजदीक एटीएम बरामद हुई है। पुलिस आशंका जता रही है कि  संगरिया में एटीएम उखाडने के बाद अज्ञात लुटेरे सालों से विरान पड़े काला तितर पर्यटन स्थल पर आए होंगे। उपरोक्त एटीएम से पैसे निकालने के बाद खाली मशीने को नहर में फेंक दिया। गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कडिय़ा जोड़कर देख रही है।

क्या पुलिस अलर्ट थी?
गांव अबूबशहर सदर थाना की पुलिस चौकी चौटाला के अधीन आता है। उपरोक्त गांव चौकी तथा सदर थाना के मध्य स्थित है। राजस्थान पुलिस की सूचना पर हरियाणा पुलिस कितनी अलर्ट थी, उपरोक्त मसले को देखकर यह बात सहज ही पता लग जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें