सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर( मदनपुर थाने के जमीरा गांव के करीब टेंपो और जीप में टक्कर से नौ लोग घायल हो गए। जिसमें तीन महिलाएं हैं। चार लोगों के पैर टूट गए। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टेंपो के परखच्चे उड़ गए।
शनिवार शाम करीब 6.30 बजे रुद्रपुर से सवारी लेकर टैंपो मदनपुर की ओर जा रहा था। जमीरा गांव के पास मदनपुर की ओर से आ रही एक खाली जीप के चालक ने टेंपो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो सड़क के किनारे दूर जाकर पलट गई। उसमें सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। टेंपो में फंसे लोगों को राहगीरों ने निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी रुद्रपुर पहुंचाया। घायलों में रमईपुर के जयप्रकाश, चंदन, मंतोष और रुद्रपुर के चौहट्टा वार्ड के कन्हैया को गंभीर चोटें आई हैं। इन चारों के पैर दो जगह से टूट गए।
टेंपो सवार बनकट गांव की सुनीता, रोशनी और देवकली, जयराम गांव की सुप्रभावती और रीमा घायल हो गईं। इनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। गंभीर रूप से घायल चार युवकों को सीएचसी पर इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।