फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनी के युवक की सूरत में हत्या

Sat, 21 Jan 2017 11:32 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
शैलेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी के युवक की गुजरात के सूरत में चाकू मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। युवक वहां परिवार के साथ रहकर सैलून चलाता था। यह खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। भटनी थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी धर्मदेव का बेटा शैलेश ठाकुर सूरत (गुजरात) के पंडेसरा बाजार में सैलून खोल रखा था।
विज्ञापन


घरवाले भी वहीं रहते थे। घरवालों की मानें तो शुक्रवार की शाम को पंडेसरा बाजार के एक युवक से सेविंग कराने के दौरान रकम को लेकर कहासुनी हो गई। नाराज युवक रात करीब 10 बजे दो साथियों के साथ दुकान में पहुंचा और शैलेश ठाकुर पर चाकू से हमला कर दिया। युवकों ने पिता धर्मदेव को भी मारने के लिए दौड़ाया लेकिन वह भाग निकले।

खून से लथपथ युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की जानकारी होने के बाद उसके घर पर गांववालों की भीड़ शनिवार सुबह जुट गई। शैलेश का दो वर्ष का बेटा आदर्श है। पत्नी सीमा का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें