फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवक हिरासत में, पूछताछ जारी

Fri, 21 Apr 2017 10:31 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
मझौलीराज। सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर कालिख लगाने वाले अज्ञात अराजकतत्वों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


माहौल को देखते हुए देर रात तक पुलिस मझौलीराज नगर में जमी रही। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मझौलीराज नगर के भाटपाररानी तिराहे पर भाजपा नेता धनंजय सिंह ने होर्डिंग लगवाया था। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर लगी थी। गुरुवार की शाम अराजकतत्वों ने सीएम की तस्वीर पर कालिख पोत दिया और होर्डिंग फाड़ दी।

यह देख भाजपा नेता नाराज हो गए और सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख कई थाने की पुलिस पहुंच गई। एसडीएम और सीओ सीटी के 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए। पुलिस इस मामले में भाजपा नेता विकास रौनियार की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से सीएम की तस्वीर पर कालिख पोतने और मानहानि का केस दर्ज किया है। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। एक युवक को हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें