फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान के गोदाम में लगी आग

Fri, 13 Jan 2017 10:56 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। शॉर्ट सर्किट से खुखुंदू चौराहे पर स्थित किराने की दुकान के गोदाम में आग लगी गई। गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची लेकिन लोगों ने पहले ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। प्रमोद कुमार बरनवाल की चौराहे पर किराने की दुकान और सटा हुआ गोदाम है। शुक्रवार सुबह 10.30 बज शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग पकड़ लिया। गोदाम से धुआं निकलता देख आसपास के लोग घबरा गए।

आनन-फानन में आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। आग की लपट तेज होने से सारा सामान जल गया। प्रमोद के मुताबिक गोदाम में सरसों तेल, चीनी, चावल, मसाला, चायपत्ती, सादी पत्ती, गोल्डी मसाला पांच पेटी, हल्दी दो बोरा, मिर्चा सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान जल गया। दुकानदारों का कहना है कि सूचना के बाद भी समय से फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर लोगों में नाराजगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें