फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजाला सहित 125 समर्थकों पर मुकदमा

Fri, 03 Mar 2017 10:48 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
विज्ञापन
देवरिया। चुनाव प्रचार थमने के बाद भी रामपुर कारखाना विधानसभा से सपा प्रत्याशी गजाला लारी ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। जब इसकी जानकारी थानेदार को हुई तो वह फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस का मिजाज भांपकर प्रत्याशी तो मौके से निकल गईं लेकिन कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। थानेदार ने विधायक गजाला लारी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लालमन यादव सहित 11 को नामजद करते हुए 125 लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


छठे चरण के चुनाव के लिए गुरुवार की शाम पांच बजे प्रचार बंद हो गया था, लेकिन आरोप है कि चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना करते हुए रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक गजाला लारी ने देर शाम समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। कस्बे से लेकर डुमरी चौराहे तक जुलूस की शक्ल में चल रहे लोग नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने विधायक के प्रचार की सूचना प्रेक्षक को दे दी।

प्रेक्षक ने थानेदार को मौके पर पहुंचने के लिए कहा। कुछ ही देर में उड़नदस्ता भी पहुंच गया। उन्हें विधायक और समर्थक जुलूस की शक्ल में सुभाष चौक के पास मिल गए। एसओ की गाड़ी देखकर विधायक तो मौके से चली गईं, लेकिन कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बाद में थानेदार की तहरीर पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी गजाला लारी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लालमन यादव, इस्माइल अंसारी, मुकेश, मसूद अली, शाहनवाज आलम, मुसहीद, राजू मद्घेशिया, मदन, चंदन, शमशाद सहित 125 लोग पर केस दर्ज कर लिया। एसओ परमाशंकर यादव ने बताया कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद विधायक गजाला लारी समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रही थीं। पुलिस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन पाया। विधायक सहित 11 नामजद और बाकी अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें