फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई की

Thu, 19 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई की
विज्ञापन
रिश्तेदारी की एक महिला से दिल लगाना एक युवक को महंगा पड़ गया। बुधवार की रात महिला से मिलने पहुंचे युवक की धुनाई कर दी गई। इस दौरान मारपीट में महिला का पति भी घायल हो गया। दोनों का इलाज सीएचसी पर चला। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरकड़ा गांव निवासी एक युवक की रिश्तेदारी रेवली गांव में है। जहां युवक अक्सर आया-जाया करता हैं। गांववालों की मानें तो रिश्तेदारी की एक महिला से उसकी नजदीकियां हो गईं। बुधवार को वह रिश्तेदारी रेवली पहुंचा। वह महिला से बातचीत कर रहा था। तभी महिला का पति घर पर पहुंचा। चर्चा है कि  दोनो को एक साथ देखकर महिला का पति आगबबूला हो गया। उसने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पिटाई से महिला का पति भी घायल हो गया। सुबह गांववालों ने युवक को सीएचसी पर पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। 
पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। वहीं युवक ने भी तहरीर देकर महिला पर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि महिला ने उसे फोन कर बुलाया था। जब वह गांव आया तो उसकी पिटाई की गई। इस बाबत एसओ ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। युवक की तरफ से तहरीर अभी नहीं मिली है । तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें