फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगाने का आरोप

Thu, 18 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
किराने की दुकान में बुधवार की रात संदिग्ध हाल में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा नगदी सहित तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


दुकानदार ने एक व्यक्ति के खिलाफ मिट्टी का तेल डालकर आग लगाए जाने की बात कहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।

गौरीबाजार के बर्दगोनिया निवासी तहसीलदार निषाद की कपिल चौराहे पर किराने की दुकान है। मंगलवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए।

बुधवार की भोर में किराने की दुकान से धुआं और आग की लपट  निकलने लगी। स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की।

दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग से पूरी दुकान जलकर राख हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

तहसीलदार ने पुलिस को बताया कि पुराने विवाद में कुछ लोगों ने उनकी दुकान में मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। जिससे दुकान में रखा 15 हजार रुपये नगद, करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया।

एसओ गौरीबाजार ने बताया कि दुकानदार ने जानबुझकर आग लगाए जाने की बात कहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें