फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में छात्र की सिर कुचलकर हत्या

Thu, 18 Feb 2016 12:02 AM IST
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग के लिए घर से निकले बीएससी (एग्रीकल्चर) के एक छात्र की लाश थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में रमुवापुर के जंगल में मिली। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि किसी ठोस चीज से प्रहार करके उसकी हत्या की गई है। शव के समीप एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, परिवार वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन

20 वर्षीय छात्र शेखर वर्मा खीरी के मूसेपुर के रहने वाले कमलेश कुमार वर्मा का बेटा था। क्षतविक्षत स्थिति में शव मिलने के बाद पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसकी जेब से निकले आई कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। इसके बाद घर वालों को सूचना दी गई, पिता ने उसकी शिनाख्त की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शेखर फैजाबाद अवध यूनिवर्सिटी में बीएससी (एग्रीकल्चर) की पढ़ाई कर रहा था। वहां से एक महीने पहले आकर उसने लखीमपुर के हाथीपुर मोहल्ले में कोचिंग ज्वाइन कर लिया था। मंगलवार को वह कोचिंग जाने की बात कहकर ही घर से निकला था। शाम को नहीं लौटा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी थी।
शेखर का शव रमुवापुर जंगल में बुधवार सुबह लकड़ियां बीनने गए लोगों ने देखा तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों को खबर दी। यह जंगल खीरी से करीब 15 किलोमीटर दूर है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शेखर का सिर और चेहरा बुरी तरह किसी ठोस वस्तु से कुचला हुआ था। हाथ और पैरों में चोट के निशान थे। घर वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। एसओ फूलबेहड़ फूलचंद ने बताया कि बरामद मोबाइल सेट और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें