फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पर भिड़े दुकानदार

Sun, 16 Sep 2018 10:41 PM IST
deoria
विज्ञापन
प्रशासन से झड़प करते दुकानदार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। शहर की सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटवाने एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम के सामने दुकानदारों के बीच मारपीट हुई। दुकानदार प्रशासनिक टीम से भी उलझ गए। पुलिस ने विवाद को शांत कराकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, दूसरी तरफ प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ठेला खोमचा वालों ने मोतीलाल रोड जाम कर दिया। कुछ देर के लिए प्रशासन और आंदोलित व्यापारी आमने-सामने हो गए। मामला बढ़ते देखकर एसडीएम ने व्यापारियों के साथ वार्ता की। किसी भी कीमत पर नाले के बाहर दुकान न लगाने की चेतावनी पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

शहर की सब्जी मंडी इस कदर अतिक्रमण की चपेट में है कि पैदल चलना मुश्किल है। रविवार की सुबह नौ बजे एसडीएम रामकेश यादव, तहसीलदार पुलिस बल के साथ सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटवाने पहुंचे। प्रशासन को देख गल्ला मंडी और सब्जी मंडी के कुछ दुकानदार एक-दूसरे पर टीम को बुलाने की बात कह मारपीट करने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने गए एक व्यापारी नेता को भी गुस्से का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तीन दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। दूसरी तरफ अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़क पर उतरे ठेला और फुटपाथ दुकानदारों की मोतीलाल रोड में एसडीएम से नोकझोंक हुई। नाराज फुटपाथ व्यवसायियों ने कोतवाली के पास मोतीलाल रोड को जाम कर दिया। पुलिस ने दुकानदारों को सड़क से खदेड़ जाम खत्म कराया। इसकी वजह से करीब बीस मिनट तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। प्रशासन और फुटपाथ व्यवसायियों के बीच सब्जीमंडी में बैठक हुई। एसडीएम ने दो टूक में कहा कि किसी कीमत पर नाले के बाहर दुकान नहीं लगेगा और छज्जा भी नहीं रहेगा। दुकानदारों ने इस पर सहमति जताई। एसडीएम रामकेश यादव ने बताया कि नियमानुसार नाले के बाहर कोई भी दुकान नहीं लगेगी। नियम तोड़ने वाले दुकानदारों पर केस दर्ज कराया जाएगा। वार्ता में सपा नेता अशोक मद्धेशिया, मंटूबाबू जायसवाल, अनूप गुप्ता, धनोज जायसवाल, दिलीप गुप्ता आदि शामिल रहे। 

कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों की बढ़ी परेशानी 
देवरिया। शहर में अभियान चलाकर अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है। इसको लेकर आए दिन प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच तकरार हो रहा है। प्रशासन के कार्रवाई से शहर के प्रमुख सड़कों के अतिक्रमणकारियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


कड़ा रुख देख बैकफुट पर आए फुटपाथ व ठेला व्यापारी 
देवरिया। अतिक्रमण खाली कराने के विरोध में ठेला व फुटपाथ व्यापारियों का जनसमूह सड़क पर उतर गया। उग्र व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ शुरुआती दौर में नारेबाजी की। प्रशासन का कड़ा रुख देखकर बैकफुट पर आ गए और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।  

मनमानी कर रहे एसडीएम, आंदोलन की चेतावनी 
देवरिया। ठेला-पटरी व्यापारियों की बैठक रविवार को हुई। सदर एसडीएम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि पटरी और ठेला व्यापारियों के लिए सरकार कोई स्थायी व्यवस्था करे, वरना गोली मरवा दे। अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों को जिला प्रशासन परेशान कर रहा है। इसके लिए व्यापारी आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। जिलाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा को सत्ता में लाने के लिए व्यापारियों ने सहयोग किया। मुख्यमंत्री कहते हैं कि गरीबों का उत्पीड़न नहीं होगा। फुटपाथ-पटरी व्यापारी उजाड़ा नहीं जाएगा, लेकिन जिले के अफसर मनमानी कर रहे हैं। व्यापारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान मंटू बाबू, जेपी सैनी, राजू, मीनाशंकर मद्धेशिया, ओपी सैनी, मुन्ना, प्रहलाद मद्धेशिया, संतोष जायसवाल, गोविंद रौनियार, विनोद, आनंद सोनकर, अजय, रमाकांत जायसवाल, दुर्गेश माली, राजकुमार राय, विनय, रमाकांत, दीपक, रामप्रताप, संजय, मनोज आदि मौजूद रहे। संचालन तारकेश्वर गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें