फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर से पांच चांदी के मुकुट चोरी

Mon, 18 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिल्यापुर सिद्ध दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने राम जानकी सहित चार देवताओं के चांदी के मुकुट चुरा लिए। सुबह सफाई करने पहुंचे मंदिर के प्रमुख पुजारी को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


धीरे-धीरे चोरी की खबर इलाके में फैल गई। सैकड़ों लोग मंदिर पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मंदिर में चोरी की सूचना से पुलिस  महकमे में खलबली मच गई।

सीओ और कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचेस कुशीनगर से खोजी कुत्ता बुलाया गया।

पुलिस की पड़ताल के बाद कुत्ता एक व्यक्ति के घर तक पहुंचा। शुरूआती सुराग मिलने के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है।

कोतवाली, अहिल्यापुर में अहिलवार दुर्गा मंदिर है। मंदिर की देखदेर पुजारी प्रेमशंकर शुक्ला करते हैं। रविवार को यज्ञशाला का काम समाप्त कर पुजारी मंदिर बंद कर सोने चले गए।
विज्ञापन


रात किसी समय चोर मंदिर का मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और राम, जानकी, लक्ष्मण, हनुमान और दुर्गा जी की मूर्ति से चांदी का मुकुट चुरा ले गए।

इसके अलावा चोर अन्य सामान भी साथ ले गए। सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुजारी प्रेमशंकर शुक्ल मंदिर की सफाई के लिए पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन


पुजारी ने मंदिर प्रबंधक को चोरी से अवगत कराया। भोर होते ही इलाके के लोग मंदिर पर उमड़ पड़े। मामला अस्था से जुड़ा था।

ऐसे में पुलिस ने थोड़ा भी समय नहीं गंवाया और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें